भागलपुर महिला कॉन्स्टेबल की डबल लव स्टोरी में 5 की हुई मौत।। Satya media darpan

भागलपुर:- 13 अगस्त को पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर नंबर 38 में सुबह 6 बजे 5 लोगों की लाशें मिलती हैं। DIG विवेकानंद ने बताते हैं कि ‘दूध वाला दूध देने आया लगभग 15 मिनट तक दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिलने के बाद उसेने  आसपास के लोगों को बताया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंकज कुमार सिंह (32), बिहार पुलिस में सिपाही नीतू कुमारी (30), बेटा शिवांश (5), बेटी श्रेया (3) और मां आशा कुंवर (65) की लाश पड़ी थी।

क्या है 5 मौत का तथ्य।

पहली तथ्य, भागलपुर पुलिस की– पति पंकज को पत्नी नीतू के अफेयर का शक था। इसलिए उसने पत्नी, मां और 2 बच्चों की हत्या की फिर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

दूसरी तथ्य, पंकज के सुसाइड नोट वाली- पंकज ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी नीतू ने प्रेमी के लिए बच्चों और मां की हत्या कर दी। मैंने भी उसे वैसे ही मारा, जैसे उसने बाकियों को। शर्म से किसी को कुछ बता भी नहीं पाया।

पंकज और कॉन्स्टेबल नीतू की बक्सर के एक मॉल में मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली। परिवार को मनाकर दोनों ने इंटरकास्ट शादी कर ली।

शादी के बाद नीतू की बिहार पुलिस में जॉब लग गई। उसके 2 बच्चे हुए। पुलिस में सर्विस के दौरान ही नीतू की नजदीकियां क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही सूरज से बढ़ने लगी।

प्रेमी सूरज ने पुलिस को बताया कि ‘नीतू ने पति को तलाक देने का मन बना लिया था। हम दोनों शादी करने वाले थे।‘

कहानी शुरू होती है 2012 में बक्सर के एक मॉल से

नीतू बक्सर जिले के नया बाजार स्थित तातो मोहल्ले में रहती थी। पंकज भोजपुर जिले के आरा का रहने वाला था। पंकज भोजपुर से बक्सर के मॉल में नौकरी करने पहुंचा तो उसकी मुलाकात नीतू से हुई। दोनों में दोस्ती हुई और ये प्यार में बदल गई।

दोनों अलग-अलग जाति के थे। परिवार वालों ने भी एतराज जताया, लेकिन दोनों ने सभी को मनाया और शादी कर ली।

2015 में नीतू की बिहार पुलिस में नौकरी लग गई। 2017 में दोनों ने शादी की। नीतू और पंकज, परिवार के साथ भागलपुर में ही रह रहे थे। नीतू पुलिस ऑफिस की RTI ब्रांच में पोस्टेड थी। पंकज बेरोजगार था।

सूरज की एंट्री से दोनों की लाइफ में आया भूचाल…

पंकज के साथ मॉल में काम करने वाले उसके दोस्त अवध की माने तो पंकज को अपनी पत्नी के खूबसूरत होने पर गर्व था। वो कहता था कि ‘वो सांवला है, लेकिन फिर भी नीतू ने उसे पसंद किया। वो उससे बहुत प्यार करती है। शहर से बाहर जाने पर कॉल कर कहती-तुम याद आ रहे हो।’

दोनों की जिंदगी की गाड़ी मजे में आगे बढ़ रही थी। दोनों के 2 बच्चे शिवांश (5), बेटी श्रेया (3) हुए। मां भी साथ रहती थी। नवगछिया में पोस्टिंग के बाद नीतू और पंकज की दूरी बढ़ने लगी।

कॉन्स्टेबल सूरज की एंट्री से दोनों की जिंदगी में भूचाल आ गया। पंकज को ये पता चल चुका था कि नीतू किसी से छिपकर मिलती है।

वारदात के पहले पंकज ने दोस्त को बताया अपना दर्द

नीतू अब मेरे ऊपर हाथ उठाने लगी है…

पंकज रोज अपने दोस्त अवध से मिला करता था। वो घर की हर बात उससे शेयर करता था। वारदात से पहले भी वो अवध से मिला था। पंकज परेशान था।

वारदात से एक दिन पहले प्रेमी के साथ देखा था

पंकज को नीतू के अफेयर की भनक थी। सोमवार को पंकज ने पत्नी को प्रेमी सूरज के साथ देख लिया था। जिसके बाद पंकज गुस्से में आग बबूला था। इसे लेकर दोनों में लड़ाई भी हुई थी।

डीआईजी विवेकानंद ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी हुई है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। कभी-कभी दोनों सड़क पर लड़ने लगते थे।

वारदात वाली शाम परेशान था पंकज

सूत्रों के अनुसार महिला सिपाही नीतू का पति पंकज घटना से पहले काफी बेचैन था। वह अपने दिल की बात किसी से बताना चाहता था। घटना वाली शाम 7 बजे से रात 9 बजे के बीच वो तीन बार अपने पड़ोसी के घर गया था।

तीनों बार निराश लौट गया, क्योंकि उस वक्त पड़ोस में रहने वाले सिपाही आनंद ड्यूटी पर गए थे। पंकज ने सुसाइड नोट पड़ोसी सिपाही आनंद के नाम पर ही लिखा था।

सुसाइड नोट में भी कई बार आनंद और विजय का जिक्र बताता है कि पंकज घटना से पहले अपने पड़ोसी आनंद और विजय से मिलना चाहता था। दो पन्ने के सुसाइड नोट में पंकज ने दूसरे पन्ने में इस बात का जिक्र किया है।

नीतू ने बच्चों और मां की हत्या की…सुसाइड करने जा रहा हूं…

मंगलवार सुबह भागलपुर पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर से कॉन्स्टेबल नीतू और उसके परिवार के 5 लोगों की लाश मिली। इनमें 4 की हत्या हुई और एक सुसाइड था। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था। बताया जा रहा है कि ये पंकज ने लिखा था।

पंकज ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि ‘नीतू ने उसकी मां और दोनों छोटे बच्चों को मार डाला। यह सबकुछ एक लड़के के लिए किया, जिसका नाम सूरज ठाकुर है। मेरे बच्चों का क्या कसूर था, उनको क्यों मारा? मां और बच्चों की लाश देखकर मैंने गुस्से में पत्नी नीतू की हत्या की दी और सुसाइड करने जा रहा हूं।’

पंकज के सुसाइड नोट में सूरज का जिक्र था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया…

अब जानिए शादी के 6 साल बाद शुरू हुई नीतू की सेकेंड लव स्टोरी जो उसके प्रेमी सूरज ने पुलिस को बताई।

‘मैं नीतू कुमारी का दोस्त हूं। 2015 में हम दोनों की नवगछिया जिला बल में सिपाही के पद पर नियुक्ति हुई थी। नवगछिया जिले से ही हम दोनों की जान-पहचान हुई थी। वहां से 2021 में मेरा ट्रांसफर भागलपुर हो गया। मैं क्राइम ब्रांच में पोस्टेड हूं। नीतू भी उसी कमरे में RTI ब्रांच में पोस्टेड थी। नीतू अपने पति, बच्चे और सास के साथ सरकारी क्वार्टर में पुलिस लाइन में रहती थी। मैं सुरखीकल में किराए पर रहता हूं। सितंबर 2023 में मुझे डेंगू हो गया था। नीतू मुझसे हालचाल पूछने लगी और हमारी बातचीत शुरू हो गई।’

नीतू का ईंट से सिर कुचला, चाकू से गला रेता

सबसे ज्यादा बुरी हालत में कॉन्स्टेबल नीतू की लाश थी। जैसा कि पंकज ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसने ईंट से नीतू का सिर कुचला और फिर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। पंकज ने जो बताया ठीक उसी हालत में नीतू की डेड बॉडी पुलिस को कमरे से मिली। उसके शरीर पर खून जम चुका था। उसी के बगल में दो बच्चों और नीतू की सास की लाश थी। उनके गले को चाकू से रेत डालने के निशान थे। फर्श पर खून ही खून फैला हुआ था।

जिस चाकू से गला रेता, उसे पति ने नाले में धो दिया‎

महिला सिपाही नीतू के पति पंकज ने परिवार के चार सदस्यों की हत्या‎ के बाद खुद की जान ले ली। उसने फांसी लगाने से पहले हत्या के ‎समय जो कपड़े पहन रखे थे, उसे बदल लिया। एक पुलिस अधिकारी ने ‎बताया कि ‘पंकज के कपड़े पर खून का कोई दाग नहीं दिखा। जिसके ‎बाद हम लोगों ने छानबीन की। जानकारी मिली कि पंकज रात में गंजी और ‎गमछा पहन कर सोया था।

गला रेतने के दौरान खून के छींटें पड़ जाने‎ के बाद उसने गमछा और गंजी उतार दिया। जिस चाकू से गला रेता गया,‎ उसे नाले में धो दिया। नाले में खून के निशान मिले हैं। खून से सना ‎गमछा भी बरामद हुआ है। यह सब करने के बाद पंकज ने फंदे से लटक‎कर खुदकुशी की।‎’

वारदात से एक दिन पहले नीतू ने घरवालों को बताई मारपीट की बात

नीतू के मामा सुनील कुमार पेशे से शिक्षक है। उन्होंने बताया कि ‘पंकज और नीतू के बीच अक्सर‎ झगड़ा होता था। हम लोगों ने कभी‎ सपने में नहीं सोचा था की वह ऐसा ‎होगा। सोमवार को भी दोनों के बीच‎ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद नीतू ने‎ अपनी बहन को फोन कर सारी बात‎ बताई थी।‎

परिवार वालों ने नीतू से कहा था कि पंकज‎ तुमको तंग कर रहा है तो बक्सर आ ‎जाओ। नीतू ने कहा था कि वह सुबह ‎बक्सर आएगी। लेकिन, यह मनहूस ‎खबर मिली। घटना के बाद हमारे मेरे ‎बड़े भाई नागेंद्र कुमार भागलपुर के‎ लिए रवाना हो गए हैं।’

पुलिस ने इस केस में 2 FIR दर्ज की है

पहली- पति पर, दूसरी- प्रेमी पर

इस केस में पुलिस ने 2 FIR दर्ज की। पहली FIR में नीतू के पति पंकज को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, उसकी भी मौत हो चुकी है। पंकज ने सुसाइड करने से पहले एक नोट लिखा था, जो पुलिस को मौके से मिला। इसमें उसने अपनी पत्नी नीतू पर उसकी मां और दो बच्चों की हत्या करने का आरोप लगाया। दूसरी FIR में नीतू के प्रेमी कॉन्स्टेबल सूरज कुमार ठाकुर को आरोपी बनाया है। वह किशनगंज जिले के ठाकुरगंज का रहने वाला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button