तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, मायागंज में मौत।। Satya media darpan

भागलपुर:- बीते शनिवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब जिच्छो चौक के पास तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से जख्मी एक अधेड़ महिला बुरी तरह  जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए मायागंज हॉस्पिटल लेजाया गया जहां इलाज के दोरान महिला की मौत हो गई। मृतका निर्मला देवी (53) विशनपुर जिच्छो निवासी रामदेव मंडल की पत्नी थी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया निर्मला देवी सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद चालक मौके पर बाइक छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोदीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर थाने ले गई। इस घटना को लेकर मृतक के परिजन ने रविवार को बरारी पुलिस कैंप में घटना के बारे में फर्द बयान दर्ज कराया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के बेटे संतोष ने बताया कि मेरी मां शाम को सड़क क्रास कर रही थी। तभी बाइक वाले ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को पकड़ने का भी प्रयास किया। वह बाइक छोड़ कर मौके से भाग गया। पुलिस की मदद से मां को लेकर हमलोग मायागंज अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान देर रात ही उसकी मौत हो गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button