प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय कार्यलाय पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण का पुण्यतिथि मनाया गया।

बिहार/पटना:- मंगलवार को राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय कार्यलाय पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण का पुण्यतिथि मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म 19 अक्टूबर 1902 में सिताब दियारा बिहार में हुआ था। देश में आजादी के लड़ाई में वर्ष 1977 तक तमाम आंदोलन का मसाला थामने वाले में जयप्रकाश नारायण का नाम देश के ऐसे शख्स के रूप में उभरता है जिसके विचारों, आदर्श, दर्शन तथा व्यक्तित्व मात्र से ही देश की दशा और दिशा तय की थी। स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में जितना कहा जाए वह कम है। वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनको संपूर्ण क्रांति का जनक भी कहा जाता है। इस मौके पर पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व्यास निषाद ने कहा कि जब दिल्ली के रामलीला मैदान में इनके गिरफ्तारी के विरुद्ध एक लाख लोगों ने हुंकार भरी थी। जिस समय आकाश में सिर्फ इनका ही गूंज सुनाई देती थी। उस समय के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर ने कहा था, कि सिंहासन खाली करो जनता आने वाली है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव अरुण यादव ने कहा कि इनका मृत्यु आज ही के दिन 8 अक्टूबर 1979 में पटना में हो गया। इस मौके पर जय राम सिंह, श्रवण पासवान, अतुल कुमार, बिंदु सहनी, सचिन सहनी, राम आशीष सहनी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button