प्रदेश

गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश ने कड़ी सुरक्षा के बिच किया झंडोतोलन।। Satya media darpan

पटना:- गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा झंडोतोलन किया गया। इस कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा समरोह की तैयारी की गई थी। इस अयोजन में 98 मजिस्ट्रेट और 1000 से अधिक पुलिसकर्मी इस तैनात थे, जिस कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी दिख रही थी। वहीं, बारिश की आशंका को लेकर गांधी मैदान में वाटरप्रूफ पंडाल भी बनाया गया था।जिसमें लगभग चालीस हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। वहीं इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मंच से सभा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार वासियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए  शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी पर सरकार का रोडमैप बताया और विपक्ष पर हमला भी बोला।
समारोह में तेरह  झांकियां भी निकाली गई। इन झांकियों के जरिए सरकार की विकासात्मक और लोक कल्याणकारी योजनाओं, समाज सुधार अभियान और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को दिखाया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से झांकी की संरचना की ऊंचाई अधिकतम 15 फीट निर्धारित की गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button